लंबे समय से बॉलीवुड से गायब रहने के बाद रैपर यो यो हनी सिंह ने फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के गाने ‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ से धमाकेदार वापसी की है। अपनी आवाज़ और खास अंदाज़ से लोगों को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह की निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
![]() |
image source - google |
आज हम आपको यो यो हनी सिंह से जुड़ी कुछ दिलचस्प बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो।
हनी सिंह का असली नाम
यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर इस सिंगर का असली नाम हृदेश सिंह है और इनका जन्म पंजाब में हुआ है। हनी सिंह असल में सिंगर नहीं, बल्कि म्यूज़िक प्रोड्यूसर बनना चाहते थे।
![]() |
image search - google |
सबसे महंगा म्यूज़िक वीडियो
क्या आपको पता है कि हनी सिंह का अब तक का सबसे महंगा गाना कौन सा है? ‘कुड़िए ने तेरे ब्राउन रंग’ गाना तो आपने सुना ही होगा, ये उनका अब तक का सबसे महंगा गाना है। इसकी शूटिंग दुबई में हुई थी और उस पर करीब 100,000 डॉलर खर्च हुए थे।
![]() |
image source - google |
हनी सिंह सबसे महंगे म्यूजिक आर्टिस्ट
आपको जानकर हैरानी होगी की ‘मस्तान’ फिल्म के गाने ‘मुझे नीट पिला दे सजना’ के लिए हनी सिंह ने 70 लाख रुपए फीस ली थी।
हनी सिंह ने ऐक्टिंग मे भी हाथ आजमाया
रैपर के तौर पर मशहूर होने के बाद हनी सिंह ने बतौर एक्टर भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘मैं तेरा 22 तू मेरा २२’ और ‘मिर्ज़ा’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। इसके अलावा हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘एक्सपोज़’ में भी हनी सिंह नजर आए, मगर फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दोबारा एक्टिंग न करना ही मुनासिब समझा।
नाम के पहले लगाते है यो यो
बहुत से लोगों की तरह आप भी सोचते होंगे कि आखिर हनी सिंह के नाम के आगे यो यो क्यों लगा है? दरअसल, ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान हनी सिंह ने अपने एक अफ्रीन-अमेरिकन फ्रेंड से ये नाम लिया, जो वहां कि आम बोलचाल की भाषा का एक शब्द है। इस शब्द का मतलब होता है आपका अपना, तो यो यो हनी सिंह का मतलब हुआ आपका अपना हनी सिंह।
![]() |
image source - google |
NEWS SOURCE - Topyaps