Holi New Song : होली से ठीक पहले मौनी रॉय का नया म्यूजिक वीडियो जोगी रा सारा रा होली में रंगीले हो गए रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में मौनी सनी सिंह और वरुण शर्मा के साथ जमकर मस्ती धमाल करती नजर आ रही हैं।
![]() |
image source - google |
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। मौनी के इस गाने का नाम ‘ जोगीरा सा रा रा होली में रंगीले हो गए’ है। इस गाने को फेमस सिंगर मीका सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। वहीं इस गाने में मौनी के साथ फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के लीड एक्टर सनी सिंह और छिछोरे फेम वरुण शर्मा स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।
होली से ठीक पहले रिलीज हुए इस गाने में मौनी अपने को-एक्टर्स के साथ जबरदस्त डांस करते और होली का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले मौनी ‘भीगी भीगी रातों में’ सॉन्ग के जरिए अपनी आवाज का जादू भी बिखेर चुकी है। ये उनका सिंगिग में डेब्यू सॉन्ग भी था।
वहीं बात अगर मौनी के नए म्यूजिक वीडियो की करें तो इसे कोरियोग्राफर से फिल्ममेकर बने रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। होली में रंगीले गाने को मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह, पल्लवी पुनियानी और अभिनव सिंह ने अपनी आवाज दी है। मौनी का ये रंगीला अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मौनी का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में आता है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं हाल ही में मौनी ने अपने इस होली सेलिब्रेशन वाले सॉन्ग के पिक्चर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए थे।
वहीं बात करें मौनी के करियर की तो नागिन फेम इस एक्ट्रेस ने टीवी के बाद साल 2018 अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। और वो पिछले साल राज कुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना और जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में भी नजर आ चुकी हैं।
बता दें साल 2020 मौनी के लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि वो इस साल अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। फिल्म में मौनी के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में प्ले कर रहे हैं। वहीं मौनी पहली बार नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगी। इनके अलावा ब्रह्मास्त्र में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और साउथ सुरस्टार नागार्जुन भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। रणबीर-आलिया की ये फिल्म साल के अंत में 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।