स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 18 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार भी शिवांगी अपने जन्मदिन को खासा उत्साहित थीं और इस मौके पर वह फैन्स संग लाइव चैट करने आने वाली थीं। यह शिवांगी का सरप्राइज प्लान था लेकिन इसी दिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा दुख आ गया जो हमेशा जुड़ा रहेगा। इस दिन उनके दादा का निधन हो गया।
धारावाहिक में नायरा के किरदार से मशहूर शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को यह दुखद खबर बताई। शिवांगी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी देते हुए अपने दादू की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कल मैंने दादू को खो दिया। वह हमेशा मुस्कुराते रहें और हमें आसामान से देखते हैं।
शिवांगी जोशी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह एक कार के पास अपने दादा संग खड़ी हैं। वह अपने दादा से बहुत प्यार करती थीं, वहीं दादू की भी वह लाडली थीं। एक बार उनके दादा ने सीरियल के सेट पर आकर शिवांगी को सरप्राइज भी दिया था