अभिनेता रणवीर सिंह का गुरुवार शाम मुंबई में यात्रा के दौरान सड़क पर एक मामूली दुर्घटना का सामना करना पड़ा। इसके बाद रणवीर को अपनी महंगी काली कार से बाहर निकलते देखा गया थाl एक बाइक ने उनकी कार के पिछले हिस्से को टच किया था। इसके बाद उन्होंने नुकसान की जांच की और अपनी कार में वापस चले गए।
इस मौके पर रणवीर सिंह को काले रंग के जैकेट और शॉर्ट्स के साथ लाल जूते और टोपी पहने देखा गया। उन्होंने मास्क भी पहन रखा था। रणवीर सिंह एक उत्साही सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं। इस बीच हाल ही में कोविड-19 की रोकथाम के बारे में एक पोस्ट शेयर करने के लिए रणवीर अपने ट्विटर हैंडल पर गए।
रणवीर चार महीने बाद ट्विटर पर लौट आए है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की हाथ धोने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के ट्वीट को रीट्वीट किया। रणवीर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम #Unite2FightCorona' रणवीर ने 14 जून के बाद पहली बार पोस्ट किया, उन्होंने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी थी। काम के मोर्चे पर रणवीर अगली बार अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ कबीर खान की फिल्म '83 'में देखा जाएगा। यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन महामारी के कारण इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया गया था।
रिपोर्टों से पता चलता है कि फिल्म क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने की संभावना है। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की 'तख्त' भी है। रणवीर सिंह बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ अब तक तीन फिल्मों में काम किया हैं और तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैंl रणवीर सिंह हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ गोवा एयरपोर्ट पर भी देखें गए थे, जब दीपिका को ड्रग्स के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया थाl