बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स इस साल उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर कई बार खबरें भी सामने आईं लेकिन वो सब महज अफवाह भर थी। वहीं अब लगता है कि इस लवबर्ड्स के फैंस को अभी और भी इंतजार करना होगा।
लेकिन कपूर फैमिली में जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। कपूर फैमिली में जल्द ही कोई दूल्हा बनने जा रहा है। हम रणबीर की नहीं बल्कि उनके कजिन आदर जैन की बात कर रहे हैं।
बीटाउन के लवबर्ड्स आदर जैन और तारा सुतारिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि आदर जैन जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तारा सुतारिया संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर काफी गंभीर हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं अब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया है। हलांकि शादी की इस खबर पर दोनों फिलहाल किसी की ओर से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।
तारा सुतारिया और आदर जैन अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं तारा को उनके फैमिली फंक्शंस में भी साथ देखा जाता है। यही नहीं ये लवबर्ड्स एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।
तारा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपली लेस्टेट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं तारा, आदर जैन के साथ कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में तारा सुतारिया ने एक इंटरव्यू के दौरान आदर जैन के साथ लिंकअप की खबरों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो यह बहुत प्राइवेट होता है।