वैलेंटाइन डे पर महज दस सेकेंड के वीडियो क्लिप में अपनी आंखों के इशारों से करोड़ों दिलों पर छाने वाली विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने सभी को दिवाना बना दिया। प्रिया प्रकाश हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं।
पहली फिल्म रिलीज से पहले ही इंटरनेट संसेशन प्रिया सुपरस्टार बन गईं थीं। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रिया आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। इसी बीच प्रिया प्रकाश की कुछ बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रिया का बोल्ड लुक देखने लायक है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रिया प्रकाश सिल्वर कलर ऑफ शोल्डर वन पीस में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिंपल मेकअप किया था। वहीं प्रिया ने अपने बालों को पूरी तरह से बांधकर चोटी की हुई थी। इस ड्रेस में वह वाकई प्रिया कयामत लग रही थीं। कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों को लोखों फैंस ने लाइक किया। वहीं फैंस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' के हिट सॉन्ग 'आंख मारे' पर डांस करती नजर आईं थीं। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने लिखा था, 'आंख मारे इन लंदन।'