अपने 2 बनाने की घोषणा देओल्स ने कर दी है। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल तो होंगे ही, अब एक और देओल जुड़ जाएगा।
सनी का बेटा करण देओल भी इस फिल्म में नजर आएंगे, इस तरह से तीन पीढ़ियां एक साथ एक ही फिल्म में दिखाई देंगी। कपूर खानदान भी ऐसा कर चुका है। 'कल आज और कल' में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर कपूर ने एक साथ काम किया था।