1/
Hrithik Roshan ने ठुकराईं ये फिल्में
इस बात में कोई शक नहीं हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन सुपरस्टारडम के मालिक हैं। बीते 2 दशक में ऋतिक रोशन ने एक के बाद एक कई जबरदस्त फिल्में देकर दर्शकों को एंटरटेन किया है। जिसकी वजह से ही ऋतिक रोशन लाखों दिलों की धड़कन बने हुए हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन ने ऐसी कुछ दमदार फिल्में भी छोड़ी हैं जो बाद में बड़ी हिट्स साबित हुईं थी। ऐसे में अगर ऋतिक रोशन ने इन फिल्मों को न नहीं कहा होता तो शायद वो करियर के और भी बड़े मुकाम पर होते। ऋतिक रोशन की ठुकराईं हुईं इन फिल्मों में आमिर खान और शाहरुख खान सरीखे एक्टर्स ने काम करके अपना सिक्का और भी मजबूत कर लिया। दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में हम ऋतिक रोशन की उन हॉलीवुड फिल्मों की भी बात करेंगे जो जबरदस्त हिट रहीं। मगर एक्टर ने इन फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। आइए देखते हैं लिस्ट-

रंग दे बसंती (Rang De Basanti)
आमिर खान के करियर की सबसे शानदार और क्लासिक फिल्म रंग दे बसंती के लिए निर्माताओं ने सबसे पहले ऋतिक रोशन को ही अप्रोच किया था। मगर उस वक्त ऋतिक रोशन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कृष को पूरा करने में बिजी थे। इसीलिए उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया। इसी के साथ एक्टर ने अपने हिस्से में आने वाली एक शानदार फिल्म से हाथ धो दिया था। Also Read - नहीं रहीं दिग्गज अदाकारा कुमकुम, बॉलीवुड ने खोया एक और कलाकार

दिल चाहता है (Dil Chahta Hai)
आमिर खान की ही एक और फिल्म दिल चाहता है, पहले ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी। फरहान अख्तर की इस फिल्म की स्क्रिप्ट आमिर खान को काफी पसंद आई थी। उन्होंने ही सैफ अली खान को इस फिल्म के लिए मनाया था। जबकि ऋतिक रोशन को सिड के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में ये किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था।

स्वदेस (Swades)
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के निर्देशक में बनी इस फिल्म के लिए मेकर्स ने पहले ऋतिक रोशन को ही अप्रोच किया था। मगर उस वक्त एक्टर अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी थे और उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी थी। बाद में इसमें शाहरुख खान की एंट्री हुई। ये शाहरुख खान के करियर की एक क्लट और क्लासिक फिल्म मानी जाती है। Also Read - दिशा सालियान के शव पर नहीं थे कपड़े, पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट से खुले 3 बड़े राज

मैं हूं न (Main Hoon Na)
शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं न में फराह खान चाहती थीं कि ऋतिक रोशन, शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल प्ले करें। वो बार-बार एक जैसे किरदार नहीं करना चाहते थे और उन्होने ही इसके लिए जायद खान का नाम सुझाया था। इससे पहले ऋतिक रोशन और शाहरुख खान ने कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

बंटी और बबली (Bunty Aur Babli)
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक रोशन ने ही इस फिल्म के लिए निर्माताओं को अभिषेक बच्चन का नाम सुझाया था। जी हां, दरअसल, पहले ये फिल्म ऋतिक रोशन को ही ऑफर की गई थी। मगर एक्टर को लगा कि वो शायद इस किरदार में फिट नहीं होंगे और उन्होंने इस किरदार के लिए अभिषेक बच्चन का नाम रिकमंड किया। बाकी सब तो खैर इतिहास है। Also Read - सलमान खान के नक्शे कदम पर चलीं जैकलीन फर्नांडिस, टॉपलेस फोटोशूट के बाद यूं दिखाई दरियादिली

पिंक पैंथर 2 (Pink Panther 2)
धूम-2, जोधा-अकबर और गुजारिश में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की जोड़ी को लोगों ने खासा पसंद किया था। इसके बाद इन्हें हॉलीवुड फिल्म पिंक पैंथर 2 के लिए भी अप्रोच किया गया था। मगर एक्टर ने ये फिल्म अपने बिजी शिड्यूल के चलते ठुकरा दी थी।

फास्ट एंड फ्यूरियस
इस फिल्म के निर्माता रॉब कोहेन खुद ऋतिक रोशन के फैन रहे हैं। उन्होंने भी अपनी इस फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए एक्टर को अप्रोच किया था। मगर उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड फिल्में करने का हवाला देते हुए उनके ऑफर को ठुकरा दिया। Also Read - कंगना रनौत का मूवी माफिया पर करारा अटैक, मनाली से चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, अब कहा ‘पूरी दुनिया बॉलीवुड पर...’

I की हिंदी रीमेक
तमिल फिल्म आई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म की हिंदी रीमेक के लिए एक्टर ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था। मगर उन्होने ये ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद ये फिल्म बन नहीं पाई।

शुद्दि (Shhuddhi)
हालांकि, ये फिल्म बन नहीं पाई मगर इस फिल्म के लिए भी निर्माताओं ने ऋतिक रोशन और करीना कपूर को अप्रोच किया था। इनके मना करने के बाद इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के भी आने की चर्चाएं चली थी।

हैम्लेट आधारित फिल्म
ऋतिक रोशन को लेकर निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धुलिया भी एक फिल्म की प्लानिंग कर रहे थे जो शेक्सपियर के उपन्यास हैम्लेट से प्रेरित थी। मगर एक्टर ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। बाद में तिग्मांशु धुलिया ने भी ये फिल्म कैंसिल कर दी