Urvashi Rautela Hot Photos On Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने फैशनेबल स्टाइल और बोल्ड अंदाज़ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्वशी रौतेला का आज जन्मदिन हैं। उर्वशी आज 27 साल (Urvashi Birthday)की हो गई हैं। उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। महज 17 साल की उम्र में उर्वशी ने 'मिस यूनिवर्स इंडिया' का ख़िताब अपने नाम कर लिया था। चलिए आज जन्मदिन के मौके पर हम आपको उर्वशी से जुडी कुछ खास बात बताते हैं -
उर्वशी का जन्म 25 फरवरी 1994 को हुआ था। उनका जन्म हरिद्वार में मीरा रौतेला और मनवर सिंह रौतेला के घर हुआ था। उनका होमटाउन कोटद्वार है ।उर्वशी रौतेला ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से पढाई की है। उर्वशी बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।
Urvashi Rautela Hot Photos On Birthday
बता दे उर्वशी- राजा मोहन सिंह रौतेला के शाही वंश में जन्मी है , जिन्होंने राजा प्रकाशराम शाह को हराया और पाली गाँव के युद्ध में अपने भाई लाल सिंह रौतेला की मदद से हर्ष देव को हराया।
उर्वशी रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी। उर्वशी रौतेला जब 15 साल की थी तो उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। जिसके बाद 2009 में मिस टीन इंडिया का खिताब अपने नाम किया। 2011 में सिर्फ 17 साल की उम्र में उर्वशी ने इंडियन प्रिंसेस, मिस टूरिज्म वर्ल्ड और मिस एशियन सुपरमॉडल का खिताब जीत था। इसी साल उन्होंने मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर का खिताब भी अपने नाम किया था।
2012 में उन्होंने मिस यूनिर्स इंडिया का खिताब जीता था। 2015 में उर्वशी में दोबारा मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली उर्वशी पहली मॉडल बनीं।
इसके बाद वो यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'लव डोज़ 'में दिखाई दी। यह म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। इस वीडियो में उनको अलग पहचान मिली।
उर्वशी रौतेला ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म सिंह साहेब द ग्रेट से किया। फिल्म में वो सनी देओल की वाइफ का किरदार निभाती नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हेट स्टोरी 4', 'पागलपंती' में भी देखा गया।
हाल में उर्वशी को दुनिया की टॉप 10 सेक्सी सुपरमॉडल 2021 की सूची में शामिल किया गया है। वो इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
उर्वशी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें अपलोड कर फैन्स को अपडेट करती रहती हैं। उर्वशी अपने फैशन गेम से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो यूं तो उर्वशी के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। इस लिस्ट में मशहूर सिंगर मीका सिंह भी शामिल थे। मीका सिंह उर्वशी पर इस कदर फिदा थे कि एक्ट्रेस से शादी तक करना चाहते थे लेकिन मीका की ये हसरत पूरी नहीं हो पाई। सिंगर ने अपने फैंस को ये तक भरोसा दिलाया था कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान जब मीका से शादी के बारे में पूछा गया था कि वो किसके साथ शादी करना चाहते हैं। तो इस पर उन्होंने कहा था कि, वो ‘सनम रे’ की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से शादी करना चाहते हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करे तो वो हाल ही में अपने नए म्यूजिक वीडियो 'वो चांद कहाँ से लाओगी' में नजर आईं थी। साथ ही वो मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी काम कर रही है। इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा ।
इसके अलावा, उनके पास ' टेरी लोड वे ' शीर्षक से एक और म्यूजिक वीडियो भी है। वहीं तमिल फिल्म "थिरुट्टू पायल 2" के उर्वशी रौतेला के हिंदी रीमेक के फर्स्ट लुक ने काफी चर्चा बटोरी। अभिनेत्री मिस्र के सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के अपोजिट एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी ।