Bollywood star Who have costly cars
बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस बार अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में नहीं है। बल्कि एक नई गाड़ी को लेकर वह खबरों में छाई हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने एक ब्रैंड न्यू कार खरीदी है। इस कार का नाम है मर्सीडीज बेंज वी क्लास।
शिल्पा शेट्टी अपनी नई गाड़ी के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में नजर आयीं। वह अपने पति राज , बहन और मां के साथ वहां मौजूद थीं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की ये कार काफी महंगी है। ये एक फैमिली साइज की बड़ी गाड़ी है। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे।
इस कार कर की कीमत 71.10 लाख से लेकर 1.46 करोड़ के बीच की है। इस कार में एक साथ 7 लोग बैठ सकते हैं । ये भी बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने अपने पैसों से ये गाड़ी खरीदी है। वह इसे लेकर बेहद उत्साहित भी हैं। वैसे आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ही नहीं, कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके पास महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के पास भी 7 करोड़ की कार है।जिसका नाम है रोल्स रॅायस ये लग्जरी गाड़ी काफी रफ्तार से चलती है।

अजय देवगन
अजय देवगन ने भी कुछ समय एक रोल्स रॅायस गाड़ी खरीदी है। इसकी कीमत 6.95 करोड़ के करीब बताई जाती है।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी उन स्टार्स में से है जिनके पास महंगी गाड़ी है। रणवीर के पास एस्टन मार्टिन रैपिड कार है। जिसकी कीमत 4 करोड़ के करीब है।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के पास भी कई करोड़ों की गाड़ियां हैं। उनमें से एक नाम है बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी का।

संजय दत्त
संजय दत्त के पास भी बड़ी गाड़ियां हैं। उन्होंने हाल ही में 3.27 करोड़ के करीब की रोल्स रॅायस खरीदी है।