Mouni Roy bikini बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की खूबसूरती और अदाओं का हर कोई दीवाना है। अपनी दिलकश अदाओं का जादू मौनी ने हर किसी पर चलाया हुआ है। मौनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। मौनी आये दिन हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैन्स को रिझाती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार मौनी ने अपने गोवा वेकेशन से बिकिनी तस्वीरें (Mouni Bikini Pics) शेयर कर तहलका मचा दिया है।
दरअसल मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वो ब्लैक बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। बिकिनी में मौनी का अंदाज़ बेहद हॉट है। जो किसी के भी दिल पर वार कर सकता है। खुले बालों में मौनी का अंदाज़ हर किसी को दीवाना बना रहा है।
मौनी की ये तस्वीरें उनके गोवा वेकेशन की है। मौनी ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा - मेरी किताबों में हमेशा के लिए बुकमार्क। मौनी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बिकिनी में मौनी के सेक्सी पोज़ बेहद दिलकश हैं। मौनी के इस अंदाज़ पर फैन्स लट्टू हुए जा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा - सफ़र की खूबसूरती में इतना खो गए के मंज़िल आयी तो उतरने का मन ही नहीं किया। वहीं एक और ने लिखा सुपर हॉट। एक फैन ने तो तारीफ में लिखा कि आपने तो आग लगा रखी है।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई है और इसमें उनके काम को काफी पसंद भी किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। उन्होंने इस फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है। इसके अलावा मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर , आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।