बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजीव कपूर का निधन बीते दिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल ही कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजीव कपूर की एक फिल्म भी रिलीज होने वाली थी। जिसका नाम तुलसीदास जूनियर था जो एक स्पोर्ट ड्रामा मूवी है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही राजीव कपूर ने इस दुनिया का अलविदा कह दिया है। वो अपनी आखिरी फिल्म भी नहीं देख पाए। बता दें कि सिर्फ राजीव ही नहीं इससे पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जो अपनी आखिरी फिल्म देखे बिना इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं
सुशांत सिंह राजपूत
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सुशांत सिंह राजपूत का जिनका निधन साल 2020 में 14 जून को हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी जो पिछले साल जुलाई में रिलीज की गई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही अभिनेता का निधन हो गया था।
श्रीदेवी
श्रीदेवी एक मशहूर अभिनेत्री है जिनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। मुख्य किरदार के रूप में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आई थी। फिल्म की रिलीज से पहले श्रीदेवी का निधन हो गया था।
दिव्या भारती
दिव्या भारती भी अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाई थी। उनकी आखिरी फिल्म शतरंज थी जो उनकी मौत के करीब 9 महीने बाद रिलीज की गई थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी लेकिन वह अपनी इस सुपरहिट फिल्म का स्वाद नहीं चल पाई।
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म रियासत थी लेकिन वह अपनी मूवी को नहीं दे पाया। अभिनेता का निधन साल 2012 की जुलाई में हुआ था।
शम्मी कपूर
शम्मी कपूर भी अपनी आखिरी फिल्म को नहीं देख पाए थे उनकी आखिरी फिल्म रॉकस्टार थी। जिसमे मुख्य किरदार के रूप में रणबीर कपूर नजर आए थे। फिल्म नवंबर में रिलीज हुई थी लेकिन उससे पहले ही शम्मी कपूर का साल 2011 में निधन हो चुका था।
स्मिता पाटिल
अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी अपने आखिरी फिल्म को नहीं देख पाई थी। उनकी आखिरी फिल्म गलियों के बादशाह थी। जो उनके निधन के बाद रिलीज की गई थी।